Yoga Shayari : योग पर शायरी | Yoga Quotes Hindi | Yoga Status Hindi

स्वस्थ शरीर से बड़ी कोई पूंजी नहीं। अगर शरीर स्वस्थ रहे, तो बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है। इसमें सबसे अहम भूमिका निभाता है योग। योगासन इंसान को स्वस्थ व हृष्ट पुष्ट बने रहने में मदद करते हैं। 

अगर आपको योग करना पसंद है और आप चाहते हैं कि आपके जानने वाले भी इसे अपनाएं, तो आप योग पर शायरी उनके साथ शेयर करें। यहां योग कोट्स व योग स्टेटस का बेस्ट कलेक्शन मौजूद है, जिससे आप सबको अपने पैशन के बारे में बताने और योग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

सबसे पहले शुरुआत करते हैं योग कोट्स इन हिंदी से।

योग कोट्स - Best Yoga Shayari | योग स्टेटस | Yoga Quotes | योग शायरी

Best Yoga Shayari

कहा जाता है कि योग का हमारे मस्तिष्क व शरीर के साथ ठीक वैसा ही संबंध होता है, जैसा मानव का इस प्रकृति से। यही वजह है योग को जीवन का हिस्सा बनाने वालों को दिनभर चुस्ती-फुर्ती के साथ ही एक अलग-सी खुशी का एहसास होता है। 

इन्हीं सबको बयां करने और योग की खूबियों का बखान करने वाले कुछ स्टेटस और शायरी के साथ ही इस लेख में आगे योग पर प्रसिद्ध हस्तियों के कोट्स भी मौजूद हैं।


हम आपके लिए सबसे पहले लेकर आए हैं योग कोट्स का कलेक्शन।

योग कोट्स - Yoga Quotes In Hindi

योग का अर्थ होता है जोड़ना या एकजुट करना। योग के कई प्रकार हैं, जिनमें से कुछ को ही हम योगासन के रूप में अपने व्यायाम रूटीन में शामिल करते हैं। योग हमारे मन को शांत कर तनाव को दूर करता है। योग की महत्ता को दर्शाते बेहतरीन कोट्स लेख में आगे दिए गए हैं।

  1. स्वयं को जानने के लिए योग सर्वश्रेष्ठ जरिया है।
  1. योग के जरिए जीवन में स्थिरता लाई जा सकती है।
  1. स्वयं को समझना है, तो योग की मदद लें।
  1. योग के जरिए आप ध्यान का बीज बोकर मन की शांति का फल पा सकते हैं।
  1. योग से आज ही अपने शरीर, मस्तिष्क और जिंदगी को बदलें।
  1. इस चंचल मन को शांत रखने का एक अभ्यास है योग।
  1. योग करो, निरोग रहो।
  1. योग कोई धर्म नहीं है और दुनिया में इससे बढ़कर कोई विज्ञान भी नहीं।
  1. जिंदगी व शरीर का सबसे बड़ा अध्यापक है योग।
  1. मन के उतार-चढ़ावों में स्थिरता लाता है योग।

आगे पढ़िए योग पर शायरी

  1. स्वस्थ जीवन ही है इस जिंदगी की पूंजी,
    योग के जरिए रोग मुक्त रहना ही है जिंदगी की कुंजी।
  1. जीवन का वह दर्शन है योग,
    जो इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है।
  1. अगर जिंदगी में नहीं चाहिए कोई बीमारी,
    तो नियमित योग करना ही है समझदारी।
  1. योग करने से शब्दों में आता है भाव,
    जीवन को जीने का बढ़ जाता है चाव।
  1. अगर बीमारियों से मुंह मोड़ना होगा,
    तो योग से रिश्ता जोड़ना होगा।
  1. जिंदगी लगने लगेगी बहुत ही आसान,
    अगर आपको हो जाएगी योग की ताकत की पहचान।
  1. अगर बीमारियों से मुक्त जीवन जीने की रखते हो चाहत,
    तो नियमित योग करने की डाल लो आदत।
  1. सांस लेने के लिए जैसे हवा जरूरी है,
    वैसे ही इस शरीर के लिए योग जरूरी है।
  1. हमारी कमियों पर रोशनी डालता है योग,
    उन्हें दूर करने के नए रास्ते खोज निकालता है योग।
  1. सफलता को मापने के तीन पैमाने हैं,
    धन-दौलत, प्रसिद्धि और मन की शांति,
    दौलत और प्रसिद्धि तो हर कोई पा लेता है,
    लेकिन इस मन को शांति केवल योग से ही मिलती है।
  1. योग का प्रकाश एक बार जलने के बाद कभी नहीं बुझता है,
    आपके निरंतर अभ्यास से इसकी लौ उज्ज्वल होती जाती है।
  1. हर बीमारी का उपचार है योग,
    स्वस्थ जीवन शैली की अर्थ है योग।
  1. कर्मयोग भले ही एक बड़ा रहस्य है,
    लेकिन, इसमें सभी दुख दूर करने की ताकत है।

आगे पढ़ें योग कोट्स हिंदी

  1. योग सिर्फ व्यायाम नहीं, स्वयं की तलाश शुरू करने का एक तरीका भी है।
  1. बाहर की परिस्थितियों को आप नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन योग से अंतर्मन को नियंत्रित किया जा सकता है।
  1. योग करने के लिए आपको केवल दो उपकरणों की आवश्यकता होती है और वो है आपका शरीर व मन।
  1. योग उस मधुर संगीत की तरह है, जिसका कोई अंत नहीं।
  1. योग को अपनाकर जो है फिट,
    आज की डेट में वही है सबसे हिट।
  1. स्वस्थ रहने के लिए लाभकारी है योग,
    रोग मुक्त जिंदगी जीने के लिए गुणकारी है योग।
  1. स्वस्थ जीवन जीने की योग है क्रांति,
    नियमित योग से आती है जीवन में सुख व शांति।
  1. खुद को बदलने से ही जीवन बदलेगा,
    योग से सुखमय जीवन का सवेरा आएगा।
  1. योग से क्या मिलता है ये सोचने में समय व्यर्थ न करें,
    योग से आप क्या प्राप्त कर सकते हैं ये जानें।
  1. शरीर और मन अस्वस्थ हो तो लक्ष्य कैसे प्राप्त करोगे,
    योग करोगे तो तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।
  1. योग का बस एक है नारा,
    आने वाला उज्ज्वल भविष्य होगा हमारा।
  1. 99 फीसदी अभ्यास और 1 फीसदी सिद्धांत का समावेश है योग।
  1. नियमित अभ्यास करने वाला हर शख्स योग में सफलता पा सकता है,
    निरंतर अभ्यास करना ही स्वस्थ जीवन और सफलता का रहस्य है।
  1. हमारा शरीर एक मंदिर के समान है,
    इसे योग पवित्र और स्वच्छ बनाए रखता है।
  1. ये मन एक औजार की भांति है, योग के जरिए इसके मालिक बनिए गुलाम नहीं।
  1. हजारों घंटे काम करने पर भी हम जो ऊर्जा हासिल नहीं कर सकते,
    वो हम कुछ देर योग करके हासिल कर सकते हैं।

अब हम लेकर आए हैं योग पर प्रसिद्ध हस्तियों के कोट्स।

योग पर प्रसिद्ध हस्तियों के कोट्स - Quotes on Yoga by Famous Personalities

Quotes on Yoga by Famous Personalities

योग की उत्पत्ति हजारों वर्ष पहले भारत में हुई थी। वर्तमान में तो यह सिर्फ भारत में ही नहीं, अन्य देशों में भी बहुत प्रिय है। हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आम इंसान से लेकर कई सेलिब्रिटीज व प्रसिद्ध हस्तियां भी अक्सर योग करते नजर आते हैं। ऐसे में लेख के अगले भाग में हम कुछ ऐसी ही प्रसिद्ध हस्तियों के योग पर कोट्स लाए हैं।

  1. “योग से बड़ा कोई ऐश्वर्य, कोई सफलता व कोई उपलब्धि नहीं है।” - योग गुरु रामदेव
  1. “जिंदगी के हर क्षेत्र में नए संतुलन व क्षमता को प्राप्त करना ही योग है।” - सद्गुरु
  1. “मन के भ्रमों की समाप्ति का योग बहुत बड़ा कारण है।” - नरेंद्र मोदी
  1. “अभ्यास के बिना सिद्धांत बेकार है, अभ्यास करने के बाद ही सिद्धांत जाहिर होता है।” - डेविड विलियमसन
  1. “किसी भी क्रिया को कलात्मक ढंग से करना ही योग है।” - स्वामी कृपालु
  1. “ध्यान करने से ज्ञान आता है और ध्यान की कमी अज्ञानता को लाती है। इसलिए, जान लो कि तुम्हें क्या आगे ले जाएगा व क्या रोके रखेगा और उस रास्ते को ही चुनना जो ज्ञान की ओर ले जाए।” - बुद्ध
  1. “अभ्यास हर चीज को आसान बना देता है। योग के जरिए ज्ञान व ज्ञान से प्रेम आता है और प्रेम से परमानंद।” - स्वामी विवेकानंद
  1. “वास्तव में एक सर्वोच्च रहस्य है कर्मयोग।” - भगवद गीता
  1. “व्यायाम गद्य और योग गति की कविता के समान है, योग का व्याकरण एक बार समझ लें, तो गति की कविता लिखी जा सकती है।” - अमित रे
  1. “अपने योग का अभ्यास करते रहो और बाकी सब अपने आप आता चला जाएगा।” - श्री के पट्टाभि जॉइस
  1. “सभ्यता से घायल लोगों के लिए, सबसे बड़ा मरहम है योग।” - टी गिलेमेट्स
  1. “योग स्वीकार व योग प्रदान करता है।” - एप्रिल वैली

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान खुद में और अन्य चीजों में उलझने के कारण अपनी सेहत का ध्यान रखना जैसे भूल ही गया है। ऐसे में योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर खुद को स्वस्थ रखने की पहल की जा सकती है। 

अगर आप खुद योग करते हैं, तो इन योग पर शायरी की मदद से अन्य लोगों को बीमारियों से बचे रहने के लिए योग करने की प्रेरणा दें। इन योग कोट्स और योग स्टेटस से किसी की जिंदगी में अच्छी शुरुआत हो सकती है।

Popular Posts