सरोजनगर में लकड़ी से मंदिर बनाने का कार्य चल रहा था। मंदिर जल्दी बनाना था, इसलिए बहुत सारे मजदूर इस कार्य में लगे हुए थे। लकड़ी का काम करते समय दोपहर के खाने का समय हुआ।
एक मजदूर ने लकड़ी को चिरने के लिए उसमें कीला फंसाकर चला गया, ताकि दोबारा आरी डालने में दिक्कत न हो। दूसरे मजदूर भी अपना काम छोड़कर एक घंटे के लिए भोजन करने चले गए।
उसी समय कुछ बंदर वहां उछलते-कूदते हुए आए। उनका एक सरदार था, जिसने सभी बंदरों को शरारत करने से मना किया था। सारे बंदर तो पेड़ की तरफ चले गए, लेकिन एक बहुत ज्यादा शरारती बंदर था। वो आसपास की चीजें छेड़ने लगता था।
तभी उस बंदर ने अधचिरी लकड़ी देख ली। उसने आरी को उसपर रगड़ना शुरू किया। उससे किर्र-किर्र आवाज आने लगी। गुस्से में बंदर ने आरी को पटक दिया।
उसके बाद उसने लकड़ी जिसमें अटकी थी उस कीले को निकालने की कोशिश करने लगा। दो पाटो में बंटा कीला, स्प्रिंग से अच्छे से जुड़ा हुआ था, उसे निकालना आसान नहीं था।
स्प्रिंग के कारण जब भी कीला थोड़ा हिलता-डुलता, तो उस बंदर को अपने बल पर बड़ा गुमान होता। ऐसा करते समय एक बार बंदर की पूछ उस कीले के बीच में आ गई। बंदर को पता ही नहीं चला था, इसलिए उसने कीले को सरकाने के लिए जोर से झटका मार दिया।
कीले के बीच की लकड़ी निकल गई और सभी क्लिप जुड़ गई। इसी क्लिप के बीच में बंदर की पूछ फंस गई। बंदर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
उसी समय मजदूर खाना खाकर लौटने लगे। उनसे खुद को बचाने के लिए बंदर भागने लगा, तभी उसकी पूछ टूट गई।
कहानी से सीख - हद से ज्यादा शरारतें करने से खुद का ही नुकसान होता है। बड़े आपके भले के लिए चीजें बताते व समझाते हैं, उनकी सुन लेनी चाहिए।