Happy Holi 2023: होली पर शायरी और बधाई संदेश

होली का दिन आने से पहले ही लोगों पर इस त्योहार का खुमार चढ़ने लगता है। बच्चों से लेकर बूढ़े सभी गुलाल, गुजिया, पिचकारी और ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाली होली खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं। इस त्योहार को और शानदार बनाने के लिए आप अपने रिश्तेदारों और अन्य अजीज लोगों को इन लेटेस्ट हैप्पी होली शायरी और बधाई संदेश की मदद से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Holi 2023: होली के अवसर पर शायरी और बधाई संदेश - Holi Wishes Quotes in Hindi

आप होली पर रंग खेलते हुए, लोगों से गले मिलते हुए भी शायराना अंदाज में बधाई दे सकते हैं। होली पर शायरी का उपयोग रंग खेलने के बाद या खेलते समय महफिल जमाने के लिए भी किया जा सकता है। चलिए, शुरू करते हैं होली पर शायरी -

  1. रंगों का त्योहार,
    अपनों का प्यार,
    मेरी तरफ से मुबारक हो,
    ये होली का त्योहार।
    हैप्पी होली 2023!
  1. होली को खुशी-खुशी मनाना है,
    अपनों से खुलकर प्यार जताना है,
    जो भी गिले-शिकवे हैं अपनों के बीच,
    उन सबको इस होली भूलाना है।
    होली का त्योहार मुबारक हो!
  1. गुलाल उड़ रहे हैं,
    खुशी से लोग झूम रहे हैं,
    इस खुशी के मौके पर,
    हम हैप्पी होली कह रहे हैं।
  1. होली जीवन में खुशियां लाए,
    हर तकलीफ को जड़ से मिटाए,
    हम प्रार्थना करते हैं कि इस होली,
    आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएं।
    होली मुबारक हो!
  1. हंसी खुशी त्योहार मनाना है,
    रूठों को इस होली मनाना है,
    हमने आपके लिए घर में पकवान बनाए हैं,
    आज के दिन आपको हमारे घर आना है।
    होली की बधाइयां!
  1. हर पल खुश रहो,
    प्यार की हो बरसात,
    इस होली मिट जाए जीवन से,
    दुख की काली रात।
    होली की शुभकामनाएं!
  1. घर पर आपका इंतजार करेंगे,
    आप आ जाओ गुब्बारों से लड़ेंगे,
    थोड़ा आप रंग लगाना,
    थोड़ा हम रंग लगाएंगे,
    साथ में जमकर होली मनाएंगे।
    हैप्पी होली!
  1. खुशियों की बहार हो, आपस में प्यार हो,
    चेहरे पर हमेशा आपकी मुस्कान हो,
    ऐसा प्यारा आपका हर त्योहार हो।
    आज के दिन होली मुबारक हो!
  1. सब दूख दूर हो जाएं,
    जो चाहो वो मिल जाए,
    ये होली आपके जीवन में
    नई आशा लेकर आए।
    Happy Holi 2023!
  1. रंगों से सब खेल रहे हैं,
    खुशी-खुशी सब मिल रहे हैं,
    होली का त्योहार है,
    इसलिए खुशी से सब झूम रहे हैं।
    हैप्पी होली!
  1. हर तरफ ढोल नगाड़े बज रहे हैं,
    होली के लिए पंडाल सज रहे हैं,
    सबको एक जगह आना है,
    प्यार से होली मनाना है।

दोस्तों के लिए मजेदार होली बधाई संदेश - Holi Wishes in Hindi for Friends

Holi Wishes in Hindi - हैप्पी होली इमेज
होली की मस्ती में लोग / स्रोत - पिक्सेल
  1. प्यार के रंगों और खुशियों की पिचकारी वाली ये होली आपके पूरे परिवार को मुबारक हो।

  2. होलिका दहन के साथ दहन हों सारी तकलीफें, दूर हों सारे दुख और खुशियों के नए फूल खिलें।
    हैप्पी होली!

  3. भगवान मेरी ये फरियाद कबूल करे, आज होली का पहला गुब्बारा तेरे सिर पर आ गिरे। होली की बधाइयां दोस्त!

  4. सुरक्षित हो आपकी होली, जुबां पर हो हमेशा की तरह गुजिया-सी मीठी बोली। रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं!

  5. न कल की थी, न आज करेंगे लड़ाई, लेकिन इस होली पर गुब्बारों से खूब करेंगे तेरी धुलाई। हैप्पी होली यारा!

  6. भेदभाव मिटाकर एक साथ रहना है, आज एक-दूसरे को प्यार से हैप्पी होली कहना है।
  1. बैरी को भी प्यार से गले लगाना है, इस होली गिले-शिकवों को भूल जाना है। होली की बधाई!

  2. दोस्ती का साथ यूं ही निभाना, होली में खुशी से झूमते हुए नाचना और गाना। हैप्पी होली!

  3. भले ही आपको सुकून न मिले, आपका दिल जले, लेकिन दोस्त आज आप पर खूब रंग मलें।
  1. होली के रंगों के संग, जीवन में प्यार के रंग भर जाएं,
    आपके जीवन से हर परेशानी कोसों दूर चली जाए।
    Happy Holi 2023!
  1. होली में गोली मत देना, रंग खेलने जरूर आना, वरना हम आएंगे तो रंग में डुबोकर जाएंगे। हैप्पी होली रंग से डरने वाले दोस्त!

  2. पिचकारी, रंग और गुब्बारे सब हैं तैयार, बस दोस्त तेरा है इंतजार, आजा साथ मनाएं होली का त्योहार।

  3. दोस्त आज तुझपर प्यार लुटाना है, तुझे खूब रंग लगाना है, रंग-बिरंगे पानी से भरी पिचकारी से भिगोना है, पूरे साल का बदला आज ही लेना है।

  4. तेरी प्याली में थोड़ी भांग घोली है, फिजा में थोड़ी मस्ती जोड़ी है, बुरा न मानो होली है!

अपनों को इस होली पर शायरी और बधाई संदेश (Holi wishes quotes) भेजकर खुशियां बांटें और खुद भी मुस्कुराते रहें, क्योंकि होली है। आप इन संदेश व शायरियों को होली स्टेटस (holi status in hindi) के रूप में भी लगा सकते हैं। आपको होली की ढेर सारी शुभकानाएं। हैप्पी एंड सेफ होली 2023!

Panchtantra ki Kahani : खटमल और जूं | Khatmal Aur Joon Story in Hindi

स्वयंभू नाम के राज्य में राजा शेरगढ़ रहते थे। उनके कमरे में एक जूं  छुपकर रहती थी। उस जूं का नाम मंदरीसर्पिणी था। रात को जैसे ही राजा गहरी नींद में चला जाता, जल्दी से मंदरीसर्पिणी जूं राजा का खून चूस लेती थी। उसके बाद दोबारा छुप जाती।

कुछ दिनों बाद राजा के उसी कमरे में एक अग्निमुख नामक खटमल आ गया। मंदरीसर्पिणी जूं ने राजा के कक्ष को अपना क्षेत्र बताते हुए उसे वहां से किसी दूसरी जगह जाने को कहा। जूं बोली, मैं यहां तुम्हारा किसी तरह का दखल सहन नहीं करूंगी।

खटमल बड़ा चालाक था। उसने कहा, "मैं तुम्हारे इलाके में आया हूं, तो मैं तुम्हारा मेहमान हुआ। तुम इस तरह व्यवहार मत करो। आज रात मुझे मेहमान की तरह यहां रहने दो। कल मैं यहां से चला जाऊंगा।" 

मंदरीसर्पिणी जूं थोड़ी भोली थी। वो खटमल की प्यार भरी बातों में आ गई और कहा, "ठीक है! मैं तुम्हें यहां आज रात रुकने देती हूं। बस तुम राज का खून मत चूसना। एक मेहमान की तरह ही रहना।" 

खटमल ने पूछा, ‘‘तुम अपने मेहमान को भूखा रखोगी? मैं खाने में क्या खाऊंगा। राजा के खून के अलावा मुझे क्या मिलेगा?’’

कुछ देर सोचने के बाद जूं कहने लगी, ‘‘ठीक है! तुम अपनी भूख को शांत करने के लिए थोड़ी देर राजा का खून चूस लेना। बस उन्हें दर्द का एहसास नहीं होना चाहिए।’’

जूं की बातों पर सहमत होकर खटमल राजा के इंतजार में कमरे के एक कोने में बैठ गया। थोड़ी ही देर में राजा खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे पर पहुंचा। 

राजा जैसे ही पलंग पर लेटा खटमल उसके पास पहुंच गया। कुछ देर बाद खटमल ने राजा का खून चूसना शुरू कर दिया। खटमल का पेट तो भर गया था, लेकिन उसे राजा के खून का स्वाद बड़ा अच्छा लगा। 

अब खटमल ज्यादा खून चूसने के लिए राजा को जोर-जोर से काटने लगा। राजा को खटमल के जोर से काटने पर खुजली और हल्का दर्द होने लगा। गुस्से में राजा ने अपने सारे सेवकों को बुलाकर खटमल को ढूंढने का आदेश दिया।

खटमल चालाक था, इसलिए वो तेजी से पलंग की ओट पर छुप गया। सिपाहियों ने राजा के बिस्तर पर जूं को देखा और उसे मार डाला।

अब रोज खटमल बड़ी होशियारी से राजा का खून चूसता और शान से राजा के कमरे पर रहता था। अब उसे टोकने के लिए जूं भी जिंदा नहीं थी।

कहानी से सीख - किसी की भी जरूरत से ज्यादा प्यार भरी बातों को सुनकर सतर्क हो जाना चाहिए। ज्यादा मिठास हानिकारक होती है।  

Popular Posts